अगर आप लैपटॉप या डेस्कटॉप पर WhatsApp वेब चलाते हैं, तो सावधान हो जाएं! आपके डेटा पर साइबर हमला हो सकता है।

भारत सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने WhatsApp के डेस्कटॉप ऐप में गंभीर सुरक्षा खामी पाई है।

हैकर्स, यूज़र्स को फर्जी फाइलें भेजकर उनके सिस्टम में खतरनाक कोड चला सकते हैं और डेटा चोरी कर सकते हैं।

WhatsApp वेब वर्जन 2.2450.6 से पुराने वर्जन में यह खामी पाई गई है। तुरंत अपडेट करना जरूरी है।

कैसे चेक करें अपना WhatsApp वर्जन? WhatsApp वेब खोलें नीचे बाईं तरफ ‘Settings’ में जाएं ‘Help’ पर क्लिक करें वर्जन नंबर देखें

अगर आपका वर्जन पुराना है, तो तुरंत WhatsApp वेब को अपडेट करें। यह आपको साइबर अटैक से बचाएगा।

CERT-In का कहना है, अंजान नंबर से आई किसी भी अटैचमेंट को न खोलें। उसमें खतरनाक कोड हो सकता है।

गलत MIME टाइप और फाइल एक्सटेंशन के जरिए हैकर्स सिस्टम को कंट्रोल कर सकते हैं और डेटा चुरा सकते हैं।

✔ WhatsApp अपडेट रखें ✔ एंटीवायरस इंस्टॉल करें ✔ अनजान अटैचमेंट न खोलें ✔ सॉफ्टवेयर समय-समय पर अपडेट करें

थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है। आज ही अपना WhatsApp वेब अपडेट करें और सतर्क रहें