अंबानी परिवार की भव्य जीवनशैली, विशाल घर और प्राइवेट जेट्स के लिए प्रसिद्ध है।
ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पिरामल ने बेवर्ली हिल्स, लॉस एंजिल्स में 12 बेडरूम वाले भव्य घर को बेचा।
यह घर 38,000 वर्ग फीट का है, जिसमें 12 बेडरूम और 24 बाथरूम हैं।
इसमें एक निजी जिम, स्पा, सैलून और इनडोर पिकलबॉल कोर्ट भी है
आउटडोर में लॉन, बगीचे, एक इन्फिनिटी पूल और बाहरी रसोई है।
यह संपत्ति 5 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें 12 कारों के लिए गैरेज और एक एंटरटेनमेंट एरिया है।
ईशा और आनंद ने 2023 में यह शानदार घर 508 करोड़ रुपये में बेचा।
अब जेनिफर लोपेज़ और बेन एफ्लेक इस प्रॉपर्टी के नए मालिक हैं।
जेनिफर लोपेज़ का अनुमानित नेट वर्थ ₹3332 करोड़ है और वह हॉलीवुड की सबसे सफल हस्तियों में से एक हैं।
ईशा अंबानी, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं
यह शानदार घर अब हॉलीवुड के सबसे चर्चित सितारों का हिस्सा है।