सनी देओल की दमदार वापसी 'जात' से!

सनी देओल बड़े पर्दे पर फिल्म 'जात' के साथ लौटे हैं। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को मिल रही है जबरदस्त सराहना।

'गदर 2' की सुपरहिट सफलता के बाद, सनी देओल एक बार फिर फैंस को ज़बरदस्त एक्शन दिखा रहे हैं 'जात' में।

'जात' का निर्देशन किया है गोपिचंद मालिनेनी ने, जो सनी देओल को एक नए अंदाज़ में पेश करते हैं।

इस एक्शन फिल्म में रंजीत हुड्डा भी सनी देओल के साथ अहम किरदार निभा रहे हैं।

ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने लिखा - “#Jaat Interval - Super Entertaining till now. 90’s वाला सनी देओल लौट आया है।

सुमित कडेल के अनुसार, पिछले 15 सालों में किसी ने भी सनी देओल को इस अंदाज़ में नहीं दिखाया।

फिल्म राइटर अमित जोशी ने कहा - “Mind-blowing, पैसा वसूल और पूरी तरह से एंटरटेनिंग!”

जो दर्शक 'घायल', 'घातक' और 'दमिनी' के फैन हैं, उनके लिए 'जात' एक नया एक्सपीरियंस लेकर आई है।

अमित जोशी बोले - “धर्मेंद्र जी को सम्मान देने से चूक गया, भीड़ बहुत ज़्यादा थी।

फिल्म में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन और अंदाज़ देखकर दर्शकों में गूंज उठी तालियाँ और प्यार।