अब बिना बैंक अकाउंट के भी डिजिटल पेमेंट करना हुआ आसान। PhonePe ने पेश किया "UPI Circle" – जानिए कैसे करेगा ये फीचर आपकी मदद।
UPI Circle के ज़रिए यूजर अपने किसी भरोसेमंद व्यक्ति को अपने UPI अकाउंट से पेमेंट करने की अनुमति दे सकता है।
अब जिनके पास बैंक खाता नहीं है, वे भी अपने परिवार या दोस्तों की मदद से UPI के जरिए डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं।
प्राइमरी यूजर सेकेंडरी यूजर को UPI ID या QR कोड से जोड़ता है। सेकेंडरी यूजर उसकी अनुमति से ट्रांजैक्शन कर सकता है।
यह फीचर नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डिज़ाइन किया गया है, ताकि डिजिटल खर्चों पर नियंत्रण रहे।
बच्चों को खर्च देने वाले माता-पिता, डिजिटल पेमेंट से दूर बुज़ुर्ग या घरेलू खर्च संभालने वाले लोग उठा सकते हैं इसका लाभ।
Partial Mode: हर पेमेंट पर मंजूरी।
Full Mode: खर्च की लिमिट सेट करें, मैन्युअल अप्रूवल नहीं चाहिए।
प्राइमरी यूजर महीने में ₹15,000 तक खर्च की लिमिट तय कर सकता है। एक ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा ₹5,000 है।
PhonePe खोलें
‘Invite Secondary Contact’ पर टैप करें
QR या UPI ID से जोड़ें
इनवाइट स्वीकारते ही ट्रांजैक्शन शुरू करें
Google Pay ने भी UPI Circle का सपोर्ट ऐलान किया है, जबकि BHIM ऐप पहले से इस तरह की सुविधा देता है।