आपकी पर्सनल बातें थर्ड पार्टी तक जा सकती हैं। जानिए कौन सी 3 सेटिंग्स को तुरंत बंद करना ज़रूरी है।

स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन कुछ सेटिंग्स आपकी प्राइवेसी को खतरे में डाल सकती हैं।

अनजाने में हो जाती है बड़ी चूक हम कई बार ऐप्स को माइक्रोफोन और अन्य परमिशन दे देते हैं, जिससे हमारी बातें लीक हो सकती हैं।

Hey Google को करें बंद यह फीचर माइक्रोफोन को हर वक्त ऑन रखता है। इसे बंद करने के लिए: Settings > Google > All Services > Search > Assistant & Voice > Hey Google Off

यह आसपास की बातें रिकॉर्ड कर सकता है। हमेशा एक्टिव माइक्रोफोन आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा है।

हमेशा सुनने वाला फीचर बंद करें Settings > Accessibility/Privacy > Always Listening या Voice Wake Up इसे ऑफ करना जरूरी है ताकि आपकी बातें सुरक्षित रहें।

फोन का माइक्रोफोन इन फीचर्स के जरिए हर समय एक्टिव रहता है, और आपकी बातचीत रिकॉर्ड हो सकती है।

हर ऐप को माइक्रोफोन परमिशन ना दें Settings > Apps > Permissions > Microphone अनावश्यक ऐप्स से माइक्रोफोन की परमिशन हटा दें।

इन तीन सेटिंग्स को बंद कर आप अपनी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। टेक्नोलॉजी से जुड़ें, लेकिन सतर्कता के साथ।

आपकी प्राइवेसी, आपकी ज़िम्मेदारी! इन आसान स्टेप्स को अपनाएं और अपने स्मार्टफोन को बनाएं ज्यादा सुरक्षित। जानकारी शेयर करें और जागरूकता फैलाएं।