व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 12 नए फीचर्स रोलआउट किए हैं। इनमें ग्रुप चैट्स, कॉल्स, चैनल्स, और बहुत कुछ शामिल हैं। आइए जानते हैं इन फीचर्स के बारे में!
अब व्हाट्सऐप ग्रुप्स में आप देख पाएंगे कि कितने लोग ऑनलाइन हैं। यह फीचर रियल-टाइम में जानकारी देगा कि ग्रुप के कितने मेंबर एक्टिव हैं।
व्हाट्सऐप ने ग्रुप नोटिफिकेशन्स को प्रायोरिटाइज करने का ऑप्शन दिया है। अब आप @mentions, रिप्लाई और अन्य नोटिफिकेशन्स को आसानी से हाइलाइट कर सकते हैं।
अब व्हाट्सऐप ग्रुप्स में इवेंट्स क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को "Maybe" RSVP करने और बड़े इवेंट्स के लिए एंड डेट सेट करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
ग्रुप चैट्स में आपको रिएक्शन देने के लिए अब कोई भी संदेश टैप करके जल्दी से अपना रिएक्शन भेज सकते हैं।
iPhone यूजर्स अब व्हाट्सऐप के जरिए डॉक्युमेंट स्कैन और भेज सकते हैं। अटैचमेंट ट्रे में "Scan Document" का ऑप्शन मिलेगा।
iOS अपडेट के बाद अब आप व्हाट्सऐप को अपने iPhone पर डिफॉल्ट कॉलिंग और मेसेजिंग ऐप के रूप में सेट कर सकते हैं।
अब iPhone यूजर्स व्हाट्सऐप वीडियो कॉल्स के दौरान पिंच करके स्क्रीन को जूम कर सकते हैं ताकि वीडियो और भी साफ दिखाई दे।
अब आप चल रही 1:1 कॉल्स में किसी और को भी जोड़ सकते हैं। बस कॉल आइकन पर जाकर "Add to Call" विकल्प से इसे जोड़ें।
व्हाट्सऐप चैनल्स में वॉइस मेसेजेस की ट्रांसक्रिप्ट्स भी मिलेंगी। यह फीचर तब बेहद मददगार होगा जब आप वॉइस मेसेज सुनने में कोई समस्या अनुभव कर रहे हों।